jhankar
ब्रेकिंग
शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ...

Harda News: राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालयों में ‘विशेष भोज’ होगा, राज्य मंत्री कृष्णा गौर, सहित कलेक्टर SP भी पहुचेगे कार्यक्रम में

हरदा : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिले के सभी प्राथमिक व माध्यमिक शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिये सब्जी, खीर, पुड़ी, हलवा, लड्डू का विशेष भोज आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में एकीकृत माध्यमिक शाला तजपुरा में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर के साथ कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन भी शामिल होंगे।

- Install Android App -

गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में होने वाले विशेष भोज में शामिल होने के लिये अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये है। विशेष भोज में खिरकिया विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक शाला पहटकला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया उपस्थित होंगे जबकि हरदा विकासखण्ड में शासकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ीनीमा में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा शासकीय माध्यमिक शाला दीपगांवकला में डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू उपस्थित रहेंगे।