jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Timarni News: विधायक अभिजीत शाह हुए नाराज, 26 जनवरी के कार्यक्रम को बीच में छोड़कर निकले बाहर, बोले सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहे अधिकारी, प्रोटोकॉल उल्लंघन के लगाए आरोप

टिमरनी : टिमरनी सिराली सीट पर कई वर्षो से भाजपा का कब्जा था। लेकिन इस बार क्षेत्र की जनता ने युवा मिलनसार अभिजीत शाह को अपना विधायक चुना। लेकिन एक जन प्रतिनिधि के साथ टिमरनी के सरकारी विभाग के अधिकारी और कुछ भाजपा नेता भेदभाव कर रहे । या तो उनको सत्ता पक्ष का समर्थन है या फिर उनकी हिटलर शाही चल रही है ।

26 जनवरी को कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

- Install Android App -

टिमरनी नगर के राधा स्वामी हाई स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समारोह के दिन कांग्रेस के विधायक अभिजीत शाह के साथ नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज और तत्कालीन सीएमओ राजाराम सोनपुर के द्वारा भेदभाव किए जाने और मान सम्मान न देते हुए प्रोटोकॉल नियम का उल्लंघन करने जैसे कार्य किए जाने से नाराज कांग्रेस विधायक झंडा वंदन के ठीक बाद कार्यक्रम छोड़कर चले गए और मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष सत्ता के नशे में चूर हैं । जो लगातार नगर पंचायत परिषद में अपनी मनमर्जी कर रहे हैं और अब राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी मेरे साथ भेदभाव किया गया है और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है । जिसकी शिकायत भी की जाएगी और यह भेदभाव मेरे साथ नहीं बल्कि विधानसभा की जनता के साथ किया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष कर रहे लाखों का भ्रष्टाचार –

कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने चर्चा के दौरान बताया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज द्वारा नगर पंचायत में लाखों का भ्रष्टाचार कर रहे हैं पहले पाइप खरीदी में लाखो का तथा फिनायल खरीदी में भी 19 लाख के लगभग घोटाला किया है वही बारिश के दिनों में जेसीबी से सफाई के दौरान भी लाखों का घोटाला किया गया है इन सभी घोटाले की शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और विधानसभा में भी मुद्दा उठाया जाएगा क्योंकि पिछले कई समय से अध्यक्ष द्वारा भारी भ्रष्टाचार किए जाने की भी शिकायतें मिल रही है जिसे भी जनता के बीच रखकर सारा मामला उजागर किया जाएगा।