jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय

harda factory blast: ‘सिवनी मालवा में भूकंप की सच्चाई’ हरदा फटाका फेक्ट्री के धमाके का था कंपन, हरदा में हुए धमाके से सिवनी मालवा के गांवों में भूकंप जैसे झटके

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : हरदा में चल रही फटाका फेक्ट्री में हुए धमाके का असर 40 किलोमीटर दूर सिवनी मालवा तक रहा। जहां नगरीय सहित ग्रामीण अंचलों में भी भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। सिवनी मालवा के सूरजपुर, लोखरतलाई, हिरणखेड़ा, रावनपीपल, थुआ, झकलाय, बाबरी सहित नगरीय क्षेत्र में भी लगभग 11 बजे भूकंप जैसे झटके महसूस किए। जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि अचानक तेज आवाज के साथ हुए कंपन से दहशत का माहौल बन गया, और गांवों में लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल कर बाहर आ गए। सोशल मीडिया के जमाने में अफवाह तेजी से फैलने लगी कि सिवनी मालवा में भूकंप आ गया, लेकिन जैसे ही हरदा की फटाका फेक्ट्री में हुए धमाके की बात सामने आई तो पूरी सच्चाई लोगों को पता चली। हरदा में हुआ धमाका कितना भयावह था, जिसका असर हरदा से 40 से 45 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया |

Harda Big News: फटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा विस्फोट, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचा प्रशासन

- Install Android App -

Harda Big News: फटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा विस्फोट, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचा प्रशासन