ब्रेकिंग
Coast Guard Bharti 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नई भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! Rabi Crops MSP: सरकार ने किया रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी MPPSC Exam 2022 Interview: राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 11 नवंबर से होंगे शुरू, 29 अक्टूबर से एडमि... PM Kisan Beneficiary List 2024: सिर्फ इन किसानो को मिलेंगे 2000 रुपए, लाभार्थी सूचि में जल्दी देखे अ... Petrol Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट: राज्य में फ्यूल की नई कीमतें, जानें आपके शहर में ताजा दा... Ayushman Card List 2024: आयुष्मान कार्ड की लिस्ट हुई जारी, 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, यहां चेक करे... मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खुशखबरी, रबी फसलों के लिए फ्री बिजली से सिंचाई होगी आसान Free Bijli नेमावर : सरकारी अस्पताल में गरीब आदिवासी महिला के पास 5 रूपये नही थे। आग में झुलसी बेटी के संग मां ब... खातेगांव : साई महाराज का चल समारोह निकाला,11 वर्षों से मां जगदम्बे के साथ ही साईं बाबा की प्रतिमा भी... धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप: जयस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामदेव काकोड़िया के खिलाफ खातेगांव...

Top 06 Health Tips: अगर इन 6 चीजों को रातभर भिगोकर खाएंगे, तो बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर…

हर व्यक्ति चाहता है वो स्वस्थ रहे। अकसर हम लोग मिलावटी खाद्य पदार्थो के चक्कर में ओर तले हुए मसालेदार भोजन का सेवन ज्यादा करते है। जिसके कारण कई लोग कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के मकड़जाल में फंस जाते है। शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम के साथ साथ हमे खान पान पर भी ध्यान देना चाहिए शिवाय आयुर्वेदिक सेंटर के वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉ रोहित गुप्ता कहते है की प्रतिदिन रात में ये घरेलू तरीका अपनाकर आप कई बीमारियो से छुटकारा पा सकते हो।

1. मुनक्का

इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। मुनक्के का नियमित सेवन कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमारी स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायदेमंद है।

2. काले चने

इनमें फाइबर्स और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती हैं जो कब्ज दूर करने में सहायक होते है।

3. बादाम

इसमें मैग्नीशियम होता है जो हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।

4. किशमिश

- Install Android App -

किशमिश में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। भीगी हुई किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है।

5. खड़े मूंग

इनमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। इनका नियमित सेवन कब्ज दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से डॉक्टरस हाई बीपी के मरीजों को इसे रेगुलर खाने की सलाह देते है।

6. मेथीदाना

इनमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कब्ज को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी मेथीदाने फायदेमंद हैं। साथ ही इनका सेवन महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करता हैं।

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढने के लिए क्लिक करे ) –