jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ! माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा...

Indore News : लापता प्रधान आरक्षक का मिला शव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर । शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में प्रधान आरक्षक अशोक बोढाना का शव मिला है। बताया जा रहा है, कि जो विगत दिवस से गुमशुदा थे, और उनका मोबाईल भी बंद आ रहा था। उनके परिजनों द्वारा संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी के अनुसार अशोक बोढाना डीआईजी मनीष अग्रवाल का वाहन चलाते थे।
शुक्रवार की शाम को गाड़ी रिपेयर के लिए देने आए थे। इसके बाद से उनका कुछ भी पता नही चल रहा था। अंतिम बार उनके मोबाईल की लोकेशन एलआईजी चौराहे की मिली थी। परिजनों ने लोकेशन के आधार पर एमआईजी थानें में उनके लापता होने की रिर्पोट दर्ज कराई थी। गाड़ी छोड़ने के बाद उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन निकाली तो एलआईजी चौराहे की मिली।

- Install Android App -

शनिवार की सुबह अशोक का सुभाष नगर में सड़क किनारे शव मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। उनका मोबाइल भी गायब है।शव का पीएम करवाया जा रहा है। पीएम रिर्पोट के बाद स्पष्ट हो पायेगा की उनकी मौत किन कारणों से हुई। दूसरा उनका मोबाइल भी गायब है अगर वह मिल जाता तो संभव जांच में और कोई नई बात सामने आयेगी।