jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

MP Big News: प्याज की बोरियों में गांजे की तस्करी, ढाई करोड़ रुपए कीमत का 13 क्विंटल गांजा जब्त

इंदौर : मध्यप्रदेश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर ने प्रदेश में नशे की एक बड़ी खेप पकड़कर नशे के सौदागरो के इरादो पर पानी फेर दिया है। शनिवार को गांजा तस्कर दो राज्यों की पुलिस को चकमा देकर करोड़ो रुपए कीमत का गांजा प्याज की बोरियों के बीच वाहन में भरकर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पांच सदस्यीय एनसीबी की टीम ने करीब 13 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस पूरी कार्रवाई को कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पटरा के पास अंजाम दिया गया है। कटनी पुलिस और एनसीबी की 5 सदस्यीय टीम ने एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें प्याज से भरी बोरी मिली। लेकिन, अंदर तलाशी लेने पर बड़ी बड़ी बोरियों से गांजा निकलना शुरू हो गया। बड़ी मात्रा में गांजा की खेप मिलने पर एनसीबी और पुलिस की टीम गाड़ी को बड़वारा थाना ले गई।

- Install Android App -

अधिकारियो ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते मैहर ले जाई जा रही थी। तलाशी के दौरान गाड़ी नंबर सीजी 08 एके 2857 को रोककर तलाशी ली तो उसमें से गांजा बरामद किया गया। गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों की पहचान रेशम लाल सतनमी और इंद्रसेन मरार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।

उनके कब्जे से 13 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।