jhankar
ब्रेकिंग
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती सीमेंट-सरिया के आज के भाव: मकान निर्माण कराने वालों के लिए जरूरी अपडेट, जानिए कितनी है कीमत मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 18 मामले दर्ज सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हरदा पुलिस ने युवाओं से किया संवाद, 150 विद्यार्थी हुए शामिल हंडिया में बिना निविदा दो दुकानदारों को टप रखने की जगह देने पर सवाल, पंचायत के अधिकार पर उठी उंगली

“राम और राष्ट्र” पर समझौता नहीं किया जा सकता-आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से 6 साल के लिए हुए निष्कासित

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव से पूर्व मप्र, उप्र और महाराष्ट्र में नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं| कोई बीजेपी का दामन थाम रहा है, तो कोई अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नही हैं |

- Install Android App -

विगत दिनों कांग्रेस द्वारा कार्यवाही कर उप्र के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के पार्टी से अलग कर दिया गया था। इसके बाद प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया उनके ऐक्स हेंडल पर देखने को मिल रही है। उन्होने लिखा कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि जिस पार्टी के युवा नेता अपनी मां का सम्मान नहीं करते वह देश की विरासत को क्या संभालेंगे। कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी तक का सम्मान नहीं है।

कांग्रेस की इन्ही नीतियों की वजह से वरिष्ठ और समर्पित नेता एक  एक कर पार्टी छोड़ कर चले गए। मैं पार्टी नेताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे कांग्रेस से मुक्त कर दिया।यह कांग्रेस पार्टी सनातन को खत्म करने और राम का विरोध करने की कसम खा चुकी है। ऐसे लोग देश का भला कभी नहीं करेंगे। मेरा अगला कदम क्या होगा, यह मैं भी नहीं जानता हूं लेकिन 19 फरवरी के बाद काफी कुछ सामने आएगा।

इसी प्रकार से विदिशा से भी राकेश कटारे और उनके सहायोगी कांग्रेस का दामन छोड़ चुके हैं। इधर महाराष्ट्र से अशोक चाव्हाण भी कांग्रेस से अपना दामन छुड़ा चुके है। लगातार एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहें है।