jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Harda News: युवक ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया खंडित, FIR दर्ज, थाना प्रभारी, तहसीलदार गांव पहुंचे।

हरदा/रहटगांव : टिमरनी थाना अंतर्गत आने वाले गांव कायरी में गांव के ही एक युवक के द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर देने का मामला सामने आया है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। आज ग्रामीणों में फरियादी रतनलाल पिता कलीराम धुर्वे उम्र 40 साल निवासी ग्राम कायरी ने ग्रामवासियो के साथ आज दिनांक 14/02/24 थाना हाजिर आकर रिपोर्ट की । फरियादी ने बताया की बीती रात करीबन 08.30 बजे ग्राम के राजू पिता सदन काकोडिया निवासी ग्राम कायरी ने गांव के हनुमान मंदिर की मूर्ती के पैर तोडकर खंडित किया। जिससे हमारी धार्मिक भावनाओ को आहत कर ठेस पहुचायी है। जिसे हम लोग व गांव के अन्य लोग समझाने गये तो वह हम सभी को गंदी गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायत की।

आज थाना प्रभारी मानवेंद्र भदोरिया तहसीलदार श्वेता भमोर के द्वारा मौके पर जाकर देखा गया और अपराधी के विरुद्ध अपराध क्र.34/24 धारा 294,295,506 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –