jhankar
ब्रेकिंग
आर.टी.ई. के तहत निःशुल्क प्रवेश हेतु तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने किया जिले की पुल-पुलियाओं का सघन निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने आजीविका मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की समय-सीमा में प्रगति के दिये निर्देश खिरकिया में निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जोसेफ ने आंगनवाड़ी के बच्चों को सुपोषण किट वितरित की कलेक्टर ने नगरीय निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की संपर्क अभियान शिविर में 468 समस्याओं का किया मौके पर निराकरण

हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व,

संपूर्ण कार्यक्रम ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित रहा,,

- Install Android App -

हंडिया।बुधवार को धार्मिक नगरी हंडिया के शिशु मंदिर में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर हवन पूजन व विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ,कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया,संपूर्ण कार्यक्रम ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित रहा, इस दौरान विद्यालय के आचार्य श्री गिरीश गांगले द्वारा बसंत पंचमी पर्व प्रकाश डाला गया।

उन्होंने बताया कि यह पर्व प्रतिवर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।इस पावन पर्व पर उपस्थित जनों को श्री गांगले ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने भीतर शुभ गुणो व विचारों के साथ जीवन को संभालना है और बुरी आदतों को त्यागना है,साथ ही मौजूद अभिभावकों के साथ बच्चों की पढ़ाई पर बल देने की बात कही गई।