jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Mp News: नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, भाजपा का फूल थामा

नर्मदा पुरम : मध्यप्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही। नेता पार्टी छोड़ रहे है। इधर प्रदेश के नर्मदापुरम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा क्योंकि पिछले आठ दिनों में दो कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो गए। आज भोपाल भाजपा पार्टी के कार्यालय में नर्मदा पुरम जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। उनके पति सुधीर पटेल और कांग्रेस के दो युवा नेता अभिषेक गौर, मनीष गौर ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया ने भाजपा का रुमाल पहनाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा ज्वाइन करने के दौरान जिला अध्यक्ष माधव अग्रवाल, जिला प्रभारी सीमा सिंह, क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा, तपेश गौर, अजय रातरानी मौजूद रहे। जिले में लगातार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है।

मालूम हो की नर्मदा पुरम जिले से पूर्व विधायक प्रत्याशी सतपाल पलिया, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हर्षित गुरु भी कांग्रेस छोड़ चुके है। एक-दो दिन में वे भी बड़ा फैसला ले सकते है। भगवान राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को कांग्रेस पार्टी द्वारा ठुकराने के बाद कार्यकर्ता नाराज चल रहे है। जिससे लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे।

- Install Android App -

जिला पंचायत में भी राधा सुधीर पटेल के अध्यक्ष –

बनने के बाद से ही लगातार उनकी कार्यक्रमों में उपेक्षा की जा रही थी। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी।