jhankar
ब्रेकिंग
चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो

Indore Big News : बीच सड़क पर मिथुन बनारसी की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : जिले के एक गांव में अचानक चलती हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के बाद सड़क पर देखने वालो की भीड़ लग गई।  जिसके बाद स्कूटी पर बैॅठे युवक और बच्चों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई और थोड़े  समय में स्कूटी जलकर खाक हो गई।

घटना महू के मलेंदी गांव की है, जहां गुरुवार की सुबह मिथुन बनारसी अपने दो बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था। घर से कुछ ही दूर निकले पंचायत भवन के पास ही उन्हे स्कूटी से टायर फटने जैसी आवाज आई| उन्होने स्कूटी रोक खुद और बच्चो को लेकर गाड़ी से दूर हट गए स्कूटी में आग लग गई थी। आस पास के लोगो ने आग बुझाई।इस प्रकार की स्कूटी भले ही सस्ती मिल रही है, पर कहीं न कही तकनीकि खामियों के चलते इस प्रकार की घटना हो रही है।

मालूम हो की हरदा जिले के ग्राम भाट परेटिया में भी दो माह पहले घर के आंगन में खड़ी हुई एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई थी। उसके बाद कम्पनी के लोगो ने आकर पंचनामा बनाया।वो तो गनीमत रही की घर पर लोग मौजूद थे नही तो घर ही जलकर राख हो जाता।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –