jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Harda Big News: 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश फंदे पर लटकती मिली,पुलिस जांच में जुटी!

हरदा | सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीबी ग्राम झाड़पा में शनिवार को 45 साल के एक व्यक्ति की लाश फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को मिली।

- Install Android App -

सूचना पर सिविल लाइन पुलिस गांव पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झाड़पा निवासी मोजीराम पिता रामू बिल्लोरे 45 साल ने शनिवार दोपहर 11 से 3 बजे के बीच की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनो के बताए अनुसार कहा की मौजीराम सुबह बकरी चराने गया था।
दोपहर 11 बजे लौटा। इसके बाद 3 बजे के लगभग उसके माता-पिता शादी से लौटे तो उन्होंने गेट खटखटाया, लेकिन मोजीराम ने गेट नहीं खोला। इसके बाद खिड़की से देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने साड़ी से फंदा बनाया और झूल गया। मोजीराम की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। उसने फांसी क्यों लगाई इसकी जांच शुरू कर दी है।