हरदा : उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग श्री संजय यादव ने जिले के किसानों से अपील की है कि फसल कटाई के बाद खेत में बचे शेष अवशेष अर्थात नरवाई को नही जलावें। नरवाई को आधुनिक कृषि यंत्रों से मृदा में अपघटन करें, जिससे मृदा की उर्वरता एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी।
उपसंचालक श्री यादव ने कहा कि जिले में रबी फसलें सुखकर कटाई के लिए तैयार हो रही है। किसान भाई मजदूरों से या हार्वेस्टर से कटाई करवा रहें हैं। खेत में बिजली केबल, तार और ट्रांसफार्मर से फसल में आग लगने की आशंका रहती है। उन्होने जिले के किसानों से अपील की है कि फसल को खेत से खलिहान तक लाने, ले जाते समय रास्ते में बिजली के तार और केबल का विशेष ध्यान देवें। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि, खेत में लगे ट्रांसफार्मर के आसपास फसल को काट दें, जिससे की किसी पक्षी या जानवर या अन्य किसी कारण से लाइट ट्रिप के दौरान गिरने वाली चिंगारी से आपकी फसल सुरक्षित बच सके तथा राहगीर को फसल के आस-पास सिगरेट या बीड़ी पीने से रोकें।
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ...
हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्...
हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग
ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र...
हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार!
शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी
आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी
अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
