Harda Big News: पांच बच्चो की मां ने प्रेमी पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, युवक अब जेल की सलाखों में,
हरदा। जिले के छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को पांच बच्चो की मां से प्यार हो गया। युवक की उम्र कम है। और अधिक उम्र की महिला से उसे प्यार हो गया।ओर दोनो बिना शादी किए वो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दो दिन पहले भी दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद मारपीट की धाराओं में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां दोनों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी।बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। पांच बच्चो की मां ने बुधवार को अपने तथाकथित प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया की वो मजदूरी करती है। मंगलवार को दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर उसने कुछ दिनों पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे उसके गांव ले जाकर उसके घर के कमरे में बंद कर उसके साथ जबरदस्ती कर मारपीट की गई। वहीं 19 फरवरी को भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाने में आरोपी राहुल गौर
के खिलाफ धारा 342, 376(2) (1), 323, 306, 506 सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

