jhankar
ब्रेकिंग
सहारनपुर में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, तिरंगा लहराकर जनता ने किया स्वागत नोएडा में फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन फिर शुरु, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार 48 साल बाद खुले भीतरी कक्ष में गिनती जारी ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी से भड़का चीन कहा- हमारे काम में दखल न दे अमेरिका 16 साल तक सत्ता में रहे विक्टर ऑर्बन प्रधानमंत्री चुनाव हारे, ट्रंप-पुतिन के हैं करीबी अमेरिका-ईरान के बीच शांति के लिए फिर शुरु होगी वार्ता, मध्यस्थता में जुटे कई देश? हरदा : अबकी बार… पदक पक्का? मलेशिया फतह करने निकलीं मना मंडलेकर! युवा कांग्रेस की 'संविधान लीडरशिप प्रोग्राम' बैठक संपन्न: सोशल मीडिया को बताया लोकतंत्र का पांचवां स... देहदान देने वाली बुजुर्ग दादी श्रीमती रामकुंवर बाई के अंतिम यात्रा से पहले हरदा पुलिस ने पूरे सम्मान... मंदसौर हत्याकांड: अवैध संबंधों की वेदी पर चढ़ा पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत

Ladli Behna Aawas Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं को 01 मार्च को मिल सकता है, आवास योजना की पहली किस्त का पैसा, देखे पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा 1 मार्च को जारी किया जा सकता है। जिसको लेकर आ रही खबरें क्या है? और 1 मार्च को प्रदेश सरकार द्वारा किन महिलाओं के खाते में पहली किस्त का पैसा जारी किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में आपको सारी जानकारी प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई थी। योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर की गई है। योजना में ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली गरीब महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना में महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए जा चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य की लाखों महिलाओं ने अपने फार्म जमा किया। परंतु अब तक राज्य सरकार द्वारा योजना की पहली किस्त का पैसा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं किया गया है। लेकिन अब बहुत ही जल्द मध्य प्रदेश सरकार योजना की पहली किस्त का पैसा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने जा रही है। खबरों के अनुसार आने वाली 1 मार्च को मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में आवास योजना की पहले किस्त का पैसा जारी कर सकती है।

इस दिन आएगा लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा –

- Install Android App -

जिन महिलाओं ने लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा किया है, उन सभी महिलाओं को योजना की पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। आपकी जानकारी के लिए बता दे मध्य प्रदेश सरकार 1 मार्च को लाडली बहना योजना की 10वीं किस्त का पैसा राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने जा रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है। मध्य प्रदेश सरकार 1 मार्च को योजना की पहली किस्त का पैसा लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करने पर विचार कर सकती है।

पहली किस्त में मिलेगा इतना पैसा –

जिन महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। उन सभी महिलाओं को योजना की पहली किस्त के दौरान ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य की लाभार्थी महिलाओं को पक्का मकान बनाने के उद्देश्य से 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह पैसा मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के बैंक खाते में तीन किस्तों के रूप में जमा करेगी। पहली किस्त में महिलाओं को 30000 रुपए प्राप्त होंगे।