jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Harda News: किसान की गोली मारकर हत्या मामले में 24 घंटे में हंडिया पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफतार , देशी पिस्टल सहित दो जिंदा कारतूस जब्त

हरदा।जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम सोंनतलाई में रविवार शाम साढ़े 5 बजे के लगभग खेत में गए किसान सोहन जाट की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी।गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फेल गई।

इस हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने तत्परता दिखाते हुऐ ।आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीम रवाना कर दी थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ. हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया और टीम ने 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

हंडिया पुलिस ने बताया की  दिनांक 25/02/2024 को ग्राम सोनतलाई में मृतक सोहन लाल पिता हरचंद जाट उम्र 46 साल निवासी ग्राम सोनतलाई का शव उसके खेत पर मिला। जो आरोपियों द्वारा मृतक की हत्या आपसी रंजिस को लेकर की गई।

- Install Android App -

प्रकरण में अपराध क्रमांक 40/24 धारा 302, 201, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान दिनांक 26/02/24 को मुखविर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश हेतु ग्राम संदलपुर से आरोपी 1. नरेन्द्र गाँड पिता देवसिहं नरें उम्र 33 साल निवासी ग्राम बैडी थाना खातेगांव जिला देवास 2. तरुण पिता इश्वर नरें उम्र 19 साल निवासी ग्राम बैड़ी थाना खातेगांव जिला देवास को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर दोनो ने जुर्म स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल 2 जिंदा कारतूस, 01 खाली कारतूस, एक मोटर साईकल जब्त की।

सराहनीय भूमिका:-

उक्त उल्लेखनीय कार्य में, थाना प्रभारी टिमरनी सुशील पटेल, थाना प्रभारी हंडिया अनिल गुर्जर

सउनि नानकराम कुशवाह प्रआर 77 तरुण नागले प्रआर 200 दीपक इवने चालाक प्रआर 191 भीम सिंह आर 86 नितेश कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।