मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : असमाजिक तत्वों द्वारा युवक युवतियों से दोस्ती कर उन्हे नशे की आदत डालकर ब्लेैकमेल किया जाता हैं। ऐसी घटनाएं शहर में हो रही है। छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं पर लगातार इजाफा हो रहा है। आधुनिकता के नाम पर खुलापन ही महिलाओं और युवतियों के लिए दुखदायी होता जा रहा है। जिन स्थानों पर महिलाए युवतियों का अक्सर आना जाना होता हैं| वहां पर असमाजिक तत्व आंखे गढ़ाए रहते हैं। मौका मिलते ही युवतियों से दोस्ती करना और फिर उन्हे किसी न किसी बहाने मिलना और नशे की लत लगाना। ऐसा ही एक मामला कनाड़िया थाने की पुलिस के पास आया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैजान खान ने स्पा में एक महिला से दोस्ती कि फिर किसी न किसी बहाने उससे बाते कर दोस्ती बढ़ाई। रविवार दोपहर में हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि फैजान सी.फोर कैफे में महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है, महिला को जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा है महिला को मुस्लिम बनने का दबाब डाल रहा है। मौजूद लोगो ने उसकी पिटाई कर थाने के सुपुर्द कर दिया हैं। बताया जा रहा है कि फैजान नशीले पदार्थ को सेवन भी करवाता है। देर रात पुलिस ने फैजान के खिलाफ केस दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया।
ब्रेकिंग