jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

dewas News : पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र ने की अधेड़ की हत्या हुए गिरफतार

वर्षो पहले छेड़छाड़,खेत की सीमा को लेकर हुए विवाद के चलते मारपीट में पिता पुत्र ने एक अधेड़ व्यक्ति की सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास।वर्षो की रंजिश को दिल में पाले रहों तो एक न एक दिन अंजाम एक पक्ष में किसी न किसी हत्या कराकर ही रहता है। ऐसा ही जिले के कांटाफाेड़ थाना क्षेत्र के गांव इकलेरा में हुआ। जहां परिवारों में वर्षो पहले हुई छेड़छाड़ व खेत की मेड़ के हुए विवाद के चलते आपसी दुश्मनी के चलते मारपीट में पिता पुत्र ने अधेड़ व्यक्ति के सिर पर लाठी मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने पर घायल का सतवास हास्पिटल ले जाया गया। जहंा उपचार के दौरान चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता पुत्र में हत्या का मामला दर्ज कर गिरफतार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए बागली एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया 50 वर्षीय सुतारिया पुत्र सिलदार निवासी इकलेरा का ग्राम पुरा के रहने वाले छोटेलाल गुर्जर एवं उसके पुत्र नरेंद्र गुर्जर से रंजिश चल रही थी। बताया ये भी जा रहा है कि 3 साल पहले नरेंद्र गुर्जर ने सुतारिया की बहू के साथ छेड़छाड़ की थी। दूसरा इनके खेतों की मेड़ को लेकर पुराना विवाद भी है। इसी कारण इनका विवाद बढ़ा कहा सुनी के बाद मारपीट हुई लाठी के हमले से अधेड़ व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में सुतारिया का अंतिम संस्कार करवाया गया। आरोपित छोटेलाल एवं नरेंद्र गुर्जर पर हत्या एवं अजा.अजजा एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।