हंडिया: हंडिया तहसील मुख्यालय पर एक विवादित शासकीय मार्ग पर दो व्यक्तियों के द्वारा मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था। लगभग दो माह पहले हड़िया तहसीलदार ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद अब पुनः निर्माण कार्य जारी कर दिया गया। जब इस संबंध में हंडिया तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े से संपर्क किया गया तो।
उन्होंने कहा कि अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अगर मनमर्जी से निर्माण कार्य किया जा रहा है तो उसे तत्काल रुकवाया जायेगा।