ब्रेकिंग
खातेगांव: तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण अभियान जारी Bhopal News: खंडवा से इंडियन मुजाहिदीन के आंतकी को एमपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, लोन वुल्फ अटैक की थी... Harda News: खिरकिया में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किया पौधरोपण Harda News: पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न Harda News: कृषि वैज्ञानिकों ने सोयाबीन फसल के लिए किसानों को दी सलाह Aaj Ka Rashifal : राशिफल दिनांक 05 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया : समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया व... नर्मदापुरम : 5 जुलाई पृथ्‍वी बनायेगी सूर्य से सबसे अधिक दूरी – सारिका घारू Sirali News: विद्युत विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, जिला अस्पताल ... Big News Mp : पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी 03 की मौत

BIG News : पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल

रंग बदलते नेताओं ने अब पार्टियां भी बदलनी शुरु कर दी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ रंग बदलते नेताओं ने अब पार्टियां भी बदलनी शुरु कर दी है। ऐसा ही माहौल अब प्रदेश की राजनीति में देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो रही है कि लगातार एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर (BJP)भाजपा ज्वाईन कर रहे है।इससे साफ जाहिर होता हैं कि या ये नेता स्वहित के लिए कांग्रेस छोड़ी या इन्हे यहां से अब कोई उम्मीद नही है।

वहीं अभी कुछ दिन पूर्व ( Congress) प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी यही आशंका जता चुके थे जिन्हे जाना है वह जल्दी चले जाए हम नई युवा कांग्रेस बनायेंगे। इधर सीएम डा. मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर तंज कसा था कि अब प्रदेश  कांग्रेस  मुक्त हो रहा है।

पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर व राजाराम त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, पूर्व महापौर प्रत्याशी मनीष तिवारी, रवींद्र सिंह सेठी समेत कई नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। ये सभी नेता गुरुवार सुबह राजधानी में भाजपा कार्यालय पहुंचे,  मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी समेत अनेक नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं। सदस्यों की भीड़ बढ़ने पर सदस्यता अभियान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका 

यह बात सही है कि जब मुख्यमंत्री का पद भार मोहन यादव ने ग्रहण किया है तब से कांग्रेस में जरुर उथल पुथल हो रही है अनेक वरिष्ठ नेता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।
अब भाजपा पार्टी का कुनबा अप्रत्याशित तरीके से बढ़ता जा रहा है। इधर कांग्रेस में नेता की भगदड़ी मची हुई हैं। आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मप्र के लोकसभा शेष प्रत्याशियों की सूची जारी होना है। यहां प्रदेश में नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है।विंध्य क्षेत्र से कांग्रेस को यह बड़ा झटका लगा है।

विंध्य के  नेताओं ने ली सदस्यता

 

01 – यादवेंद्र सिंह – पूर्व विधायक

2- सुधीर सिंह तोमर– पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतना

3- पुष्कर सिंह तोमर–पूर्व महापौर सतना

4- रविन्द्र सिंह सेठी–वरिष्ट कांग्रेस नेता

5- रमाकांत शुक्ला–पूर्व सीएमओ

- Install Android App -

6- यातेन्द सिंह –पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद

7-संजय सिंह–जिला पंचायत सदस्य सतना

8-देवदत्त सोनी–जिला पंचायत सदस्य मैहर

9-फूल सिंह टेकाम- पूर्व डीएसपी सतना

10-नगेन्द्र सिंह लल्लू –पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैहर

11-मोलाई राम चौधरी–पूर्व मन्डी अध्यक्ष मैहर

12-देव राज सिंह पटेल पूर्व सांसद रीवा

 

Don`t copy text!