हंडिया।होली से ज्यादा धमाल रंगपंचमी पर देखने को मिला। दिनभर जमकर रंग बरसता रहा और गुलाल भी उड़ता रहा।पूरे क्षेत्र में रंगपंचमी का खुमार दिन भर छाया रहा।मस्तानों की टोली ने जमकर होली खेली। सड़क बाजार गलियां हर एक जगह रंगीन नजर आईं।
युवाओं की टोलियों ने अपने मित्रों परिचितों के यहां जाकर उन्हें रंग गुलाल लगाया।रंगों के हुड़दंग में कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाए।
इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस रही।यही कारण रहा कि कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।रंग पंचमी मनाने के लिए हुरियारो की टोलियां सुबह से ही नगर में निकल चुकीं थीं।बच्चे और महिलाएं भी रंग खेलने में पीछे नहीं रहे।
दोपहर बाद तक भी रंगपंचमी का माहौल कम नहीं हो पाया था।इधर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।