jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Crime News : मकान मालिक ने छात्रा और उसके दोस्त के कपड़े उतरवाये फिल्मी गानों पर डांस कराया और श्वान पटटे से पिटवाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर |मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला शहर में हुआ हैं जहां मकान मालिक ने की हैवानियत सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि नशे मे धुत्त मकान मालिक ने छात्रा और उसके दोस्त को निर्वस्त्र किया और उन्हे फिल्मी गानों पर डांस करने को मजबूर किया। इसके बाद श्वान पट्टे से पिटाई करवाई। इधर पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए दोनो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।आरोपियों पर पाॅक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ।
शिकायत अनुसार पुलिस ने बताया कि मामला नंदानगर का है जहां सीधी जिले की एक 17 वर्षीय छात्रा किराये के मकान में रहकर नर्सिंग का अध्ययन कर रही थी। उसका पढ़ाई पूरी होने पर घर वापस जाने की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार को उसने पीथमपुर के दोस्त से बात की और कहा कि रूम पर रखा चावल,अनाज ले जाएं।
जब शाम 4 बजे उसका दोस्त नंदानगर में रुम पर आया जब रात को खाना खाकर दोनो बात कर ही रहे थें कि रात करीब 11 बजे मकान कपिल जबरन छात्रा के रुम में घुसा उसके साथ मारपीट करने लगा। छात्रा और उसके दोस्त के कपड़े उतार दिए बीयर पीते हुए मोबाईल पर गाने लगाकर छात्रा और उसके दोस्त से डांस करवाया।इसी दौरान अपने नाबलिग बेटे को बुलाकर श्वान पट्टे से पिटाई करवाई। आरोपी ने दोनो का विडियों भी बनाया करीब 5 घंटे तक प्रताड़ित होने के बाद छात्रा ने भागने की कोशिश की तो कपिल ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। सुबह युवक थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई। पुलिस घर पहुंची तो आरोपित नशे में मिला। पुलिस ने पिता.पुत्र को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया।