jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

MP News: शैक्षणिक सामग्री खरीदने हेतु बाध्य करने वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई

निजी स्कूलों की अब खैर नही, दुकान विशेष से शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नही कर सकतें अनावश्यक फीस बढ़ाई तो होगा 2 लाख जुर्माना मान्यता भी होगी रद्द

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : एक अप्रेल से नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है। जिसके लिए स्कूलों द्वारा अपनी तय दुकान से शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य करने की शिकायते लगातार प्रशासन को मिल रही थी वही सोशल मीडिया ग्रुपों में भी इसको लेकर काफी चर्चा रही थी।

जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान –

अभिभावकों को विशेष दुकान से कापी.किताब, यूनिफार्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री क्रय करने के लिये बाध्य करने पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। पूरे शहर के डेढ़ दर्जन स्कूलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इन स्कूलों के विरुद्ध मध्य प्रदेश निजी विद्यालय ;फीस तथा अन्य संबंधित विषयों का विनियमन. अधिनियम 2017 की धारा 6 व 9 में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

- Install Android App -

खुली सुनवाई में अपना पक्ष रख सकेगें सभी –

कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार सभी शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसकी खुली सुनवाई होगी जिसमें अभिभावक अन्य सभी पक्षकारों को साक्ष्य और अपनी बात कहने का मौका दिया जायेगा। कापी.किताबें और यूनिफार्म विशेष दुकान से खरीदने के लिये बाध्य करने के अलावा विजय नगर स्थित स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के विरुद्ध 22 प्रतिशत फीस बढ़ाने की शिकायत को भी संज्ञान में लिया गया है। फीस वृद्धि के इस मामले की भी जांच की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाने के साथ ही स्कूल की मान्यता को निलंबित अथवा रद्द करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। कलेक्टर ने अभिभावकों के लिए अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

यह स्कूल है जांच के घेरे में –

जानकारी के अनुसार प्रशासन को जिन स्कूलों की शिकायत मिली है। उनमें श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, सेंट एलायसियस सीनियर सेकंडरी स्कूल पोलीपाथर,, स्टेमफील्ड विजय नगर, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, भेड़ाघाट रोड स्थित आर्किड इंटरनेशनल स्कूल, केयर पब्लिक स्कूल नेपियर टाउन, विजडम वैली स्कूल, माउंट लिटेरा स्कूल, सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल सदर, सेंट फ्रान्सिस हाईस्कूल खमरिया, क्राइस्ट चर्च को.एड स्कूल सालीवाडा, जुपिटर इन्टनेशनल स्कूल, आयडियल स्कूल, क्राइस्ट चर्च डायसियस स्कूल घमापुर, क्षितिज माडल हाईस्कूल, नचिकेता स्कूल, कमलादेवी पब्लिक स्कूल व लिटिल हार्ट स्कूल भेड़ाघाट चौराहा शामिल हैं।