jhankar
ब्रेकिंग
पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी हरदा में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग और मासूम बच्ची की मौत

Harda News: वृद्ध मतदाताओं का माल्यार्पण कर किया सम्मान, मतदान की अपील की

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत खिरकिया के वार्ड क्रमांक 12 के आंगनवाड़ी केन्द्र में महिलाओं द्वारा मेंहदी व रंगोली बनाकर महिला मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया तथा वृद्ध महिला मतदाताओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता गीत, गेम्स व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया। इसी प्रकार हरदा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिये प्रेरित करने हेतु शपथ दिलाई गई। इसी तरह हरदा के वार्ड क्रमांक 32 वृंदावन नगर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में रंगोली बनाकर व शपथ दिलाकर मतदाताओं को 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

- Install Android App -

यह भी पढ़े –