jhankar
ब्रेकिंग
कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी हरदा में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग और मासूम बच्ची की मौत टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक

Betul News: बैतूल लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने बैतूल में अपना नामांकन फार्म दाखिल किया

बुधवार को बैतूल लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने बैतूल में अपना नामांकन फार्म दाखिल किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह जी, विवेक तनखा, अरुण यादव, सुखदेव पांसे रामू टेकाम सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विशाल आमसभा को संबोधित किया हरदा जिले से जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल पटेल सहित हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने भी सभा को संबोधित किया ।

कांग्रेस नेताओ ने अपने सम्बोधन मे कहा कि बैतूल के भाजपा सांसद का कार्यकाल निष्क्रिय रहा उन्होंने क्षेत्र मे कहीं कोई विकास कार्य नहीं किए कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक गरीब मजदूर की पार्टी हैं कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मे विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया हैं जिसका लाभ सौगात के रूप मे कांग्रेस की सरकार बनने पर मिलेगा जिसमे पहली नौकरी पक्की – हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार, भर्ती भरोसा – 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे, पेपर लीक से मुक्ति – पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां, गिग-वर्कर सुरक्षा – गिग वर्कर के लिए बेहतर कामकाजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा, युवा रोशनी – युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड मिलेगा और किसानों को 2700 खरीदी का जुमला देने वाले भाजपा नेताओं को अब बैतूल क्षेत्र की जनता सबक सिखाने को तैयार हैं ।

- Install Android App -

इस दौरान हरदा से आमिर पटेल, राकेश सुरमा, राहुल पटेल, गगन अग्रवाल, संजय जैन, अमर रोचलानी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें ।

यह भी पढ़े –