jhankar
ब्रेकिंग
बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी हरदा में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग और मासूम बच्ची की मौत टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल

Harda News: अंतिम छोर के किसानों के खेतों तक नहरों से पानी पहुँचाया जाए, कलेक्टर श्री सिंह ने दौरा कर सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा कर नहरों के माध्यम से मूंग की फसल की सिंचाई के लिये की गई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक नहर का पानी पहुँचाया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम छीपानेर, गुरदिया, खोड़ियाखेड़ी, रूंदलाय, पोखरनी, अजनई व गोंदागांव का दौरा कर नहर से आ रहे पानी के स्तर को चैक किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिये कि नहर से सिंचाई के लिये अवैध रूप से पानी लेने वाले किसानों को रोका जाये। उन्होने कहा कि नहर के चौकीदारों की मदद के लिये पुलिस व होमगार्ड के जवान भी तैनात किये जायेंगे। उन्होने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन किसानों को नहर से पानी लिफ्ट करने के लिये जल संसाधन विभाग ने अनुमति दी है, वे विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर ही पम्प का संचालन करें। इस दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले व कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुश्री सोनम वाजपेयी सहित जल संसाधन व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।