jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय

Harda News: डबल मर्डर मामले में नामजद की जानकारी देने से बच रही पुलिस !  टीआई कह रहे एसपी से पूछो, एसपी कह रहे टीआई बताएंगे !

हरदा : एक दिन पूर्व अजनाल नदी के पास एक प्लाट पर हुए डबल मर्डर मामले में  नामजद आरोपियों की जानकारी को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों दका आपसी तालमेल बिगड़ा नज़र आया। हुआ यूं कि जब मकड़ाई एक्सप्रेस ने सिटी कोतवाली जाकर टीआई एआर खान से मामले में अपडेट जानना चाहा तो पांच नामजद आरोपी का जिक्र करते हुए लगभग झुंझलाते हुए जानकारी देने से इनकार किया। साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि एसपी साहब से जानकारी लें । वो ही देंगे। जब इस संबंध में एसपी साहब से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आप टीआई से जानकारी लेवें।

सवाल ये उठता है कि जब पुलिस पांच आरोपी को नामजद कर चुकी है तो जानकारी देने में क्या परेशानी है।  देखना यह है कि पुलिस कब जानकारी उपलब्ध कराती है।

अमूमन ऐसे कई मामलों में अपनी सफलता को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने वाली पुलिस के इस मामले में झुंझलाने और जानकारी देने से बचने के आखिर क्या मायने है ?

  •  क्या था मामला…

बुधवार को डबल फाटक समीप नदी के पास एक प्लाट में चार पांच अज्ञात युवकों ने दो युवको की डंडे से पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया था। उक्त वारदात में एक युवक की लाश प्लाट पर पड़ी हुई मिली। वही एक अन्य युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस डबल मर्डर की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस टीम वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश में जुट गई थी।

मिली जानकारी के अस्पताल में इलाज के दौरान सईद नाम के युवक ने दम तोड़ा था। उसने अपनी बहन को इशारे में  कहा की पांच लोगो ने बहुत मारा।युवक गंभीर रूप से घायल था उसको सिर में चोट और चेहरे पर नाखूनों के निशान भी थे। मृतक की बहन ने बताया कि मेरा भाई आठ दिन पहले ही काम पर आया था। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। मृतक युवक सईद शाह उम्र 40 निवासी भेरुंदा निवासी है। उसकी तीन मासूम बेटियां है। वही उसके अब्बू अम्मी दोनो का पिछले 06 महीने के अंदर इंतकाल हो गया। परिजनों पत्नी बेटियो का रो रोकर बुरा हाल है। वही एक अन्य  मृतक की पहुचान शैतान सिंह कोरकू उम्र 45 वर्ष निवासी मुंदी जिला खंडवा के रूप में हुई।

  •  क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी –

- Install Android App -

“मैं इस मामले में कोई जानकारी नहीं दूंगा। पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए हैं । एसपी साहब से मिलो वो ही जानकारी देंगे।”

-ए आर खान सिटी कोतवाली थाना हरदा।

“आप टी आई से जानकारी लो। मैं उसमें क्या बताऊं और फोन डिसकनेक्ट हो गया ।”

-अभिनव चौकसे, एसपी, हरदा।

______________

यह भी पढ़े –