jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप

Ujjain News : दहेज के नाम पर गर्भवती बहु को ससुरालवालों ने पीटा घर से निकाला, पति ने दी तीन तलाक की धमकी

सीएम के गृहनगर का मामला बहु को दहेज लाने के नाम पर ससुरालवालो ने पहले पीटा फिर घायल अवस्था में उसे घर से निकाल दिया। पति ने भी उसे तीन तलाक की धमकी दी।परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। आज समय बदल गया है महिला और पुरुष को बराबरी दर्जा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा भी नारी सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न योजानाएं चलाई जा रही है। बावजूद इसके महिलाओं के प्रति अपराध कम नही हो रहे है।

- Install Android App -

शहर के यादव नगर में रहने वाली गर्भवती महिला से उसके साथ ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और तीन तलाक देने की धमकी दी। घायल महिला के परिजनों ने पहले चिमनगंज थाने में ससुराल पक्ष के विरुद्ध पुलिस को शिकायत कर मामला दर्ज कराया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार शहर के यादव नगर निवासी अलिना पत्नि तैय्यब उम्र 20 वर्ष जो कि अभी गर्भवती है का दिसंबर 2022 मंे निकाह हुआ था। परिजनों ने बताया कि अलिना के ससुराल वाले निकाह के बाद से ही दहेज के लिए परेशान कर रहे है। अभी अलिना गर्भवती है,इसलिए पिछले कुछ दिन से मायके में थी। बुधवार को उसे ससुराल वालों ने घर की सफाई के लिए बुलाया था।
ससुराल पहुंचने पर अलिना के सास तब्बू ,ससूर गनी,ननद मुमताज,देवर उसे दहेज लाने की बातों का ताना देकर उससे विवाद कर उसके साथ मारपीट की है।इस दौरान पति ने उसे बचाया भी नही
और तीन तलाक की धमकी दी तथा चेहरे पर एसिड फेंकने की बात भी कही।महिला को धर से निकाल दिया। घायल महिला को उसे पिता ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।