jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

MP News: आचार संहिता के बाद भी फायरिंग से दहला जौरा गांव

रुपयों के लेन देन को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार पर किए 5 फायर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। जिले के जौरा कस्बे में लेन.देन के को लेकर हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में किराने की दुकान के सामने मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाश दुकान के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

बाइक पर सवार 5 फायर कर हो गए  फरार

जानकारी के अनुसार जौरा में हनुमान मंदिर परचून की दुकान कमलेश गुप्ता की है। मंगलवार की रात को वह दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आए दुकान के बाहर से ही 5 फायर कर फरार हो गए। डरे सहमें दुकानदार गुप्ता जौरा थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

- Install Android App -

रुपयों का लेन देन को लेकर विवाद

इस मामले में पुलिस का कहना है कि परचून की दुकान संचालक कमलेश गुप्ता का आरोपियों के साथ रुपयों का लेन देन को लेकर विवाद चल रहा है। दुकानदार ने रुपये लौटाए नही तो आरोपियो ने दुकान के सामने जाकर फायरिंग की।दुकानदार आरोपियों को पहचानता है।उसने पुलिस को तीनों के नाम बताए है। फायरिंग करने वालों के मुंह बंधे हुए थै।

दुकान की शटर में बने गोलियों के निशान

दुकानदार के अनुसार बाईक को कपिल सिकरवार निवासी सिकरौदा चला रहा था। उसके पीछे बैठे हुए व्यक्ति को वह नहीं जानता लेकिन सबसे पीछे आकाश सिकरवार निवासी खिढौरा मुंह बांधे बैठा था। उसने कमर से कट्टा निकाल कर दुकान पर फायरिंग की। दुकान के शटर में गोलियों के निशान बने हुए हैं। घटना से पूर्व तीनों ने शराब पी है पुलिस ने तीनो के घरों पर दबिश दी मगर नही मिलें थाना प्रभारी जयभान सिंह यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुरैना न्यूज, MOURENA New