jhankar
ब्रेकिंग
शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ...

सिवनी मालवा : भीषण गर्मी में तालाब सूखने पर मछली पालन पर छाया संकट, हजारों की तादात में मछली तड़प तड़प के मर रही

✍️✍️ के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : भीषण गर्मी के चलते पशु पक्षी और इंसानों को गर्मी सताने लगी है बस स्टैंड के पास बना तालाब गर्मी में सूखने के कारण मछली पालन पर संकट के बादल छाने लगे हैं। गर्मी के चलते तालाबों में कम हो रहे पानी की वजह से मछलियां मर रही हैं जिससे न केवल मत्स्य पालन से जुड़े किसान की चिताएं बढ़ गईं हैं बल्कि मछली के उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो मछली पालन से जुड़े लोग भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे | इसका मुख्य कारण है तालाबों में पानी की कमी के कारण आक्सीजन की कमी का होना। कम पानी और आक्सीजन की कमी के कारण तालाबों में मछली मरने लगीं हैं।बताया गया है गर्मी व तेज धूप के कारण मछली पालक तालाब में पानी कम हो गया है। पानी न आने के कारण तालाबों की भराई नहीं हो पा रही है। मछली उत्पादन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।मछली तालाब में मछली पालने वाले भीलपुरा के श्रीराम सुनानिया बताते हैं कि गर्मी के कारण तालाब में पानी की कमी से मछलियां मरने लगी हैं जिससे आर्थिक संकट में आ गया हैं प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –