jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Accident News : बस और ट्रक के आपस में रगड़ने से बाराती का सिर धड से अलग और युवक युवती का हाथ कटा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायगढ़। एक बस और ट्रक पास से निकलते समय आपस में रगड़ा गए जिसमें एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। एक युवक युवती का हाथ कट गया। इस घटना से बस में चीख पुकार के साथ भय का माहौल बन गया। शादी की खुशियां पल भर मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर से एक बाराती बस वापिस धरमजयगढ़ लौटने के दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सुखरापारा में बस और ट्रक आपस रगड़ा गए थें। अवतार बस क्रमांक सीजी 13 ए जे 2993 बारातियों को लेकर बलरामपुर गई थी।बराती बस वापस रात्रि में लौट रही थी। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सुखरापारा में सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 14 एम जी 9654 के चालक ने बस को एक साईड से रगड़ दिया।
हादसा इतनी तेजी से हो गया कि नींद मंे गाफिल यात्रियों को संभलने का मौका भी नही मिला नींद में बस के खिड़की के सीट पर बैठे संजय तिवारी पिता रूस कुमार निवासी बेहरापारा धरमजयगढ़ का सिर धड़ से अलग हो गया।उसकी मौके पर मौत हो गई अन्य बाराती अश्विन तिवारी पिता सुनील 18 निवासी सिविल लाइन धर्मजयगढ़ का दाया हाथ और माधुरी यादव पिता जगत उम्र 17 का भी दायां हाथ कटकर अलग हो गया।
हादसे की सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल दोनों मरीजो को पत्थलगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हे बाहर रेफर किया गया है। दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उक्त घटना सड़क किनारे पेट्राल पंप के सीसीटीवी में कैद भी हो गया।

- Install Android App -

MP News