jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Ladli Behna Yojana 13th Installment: लाडली बहना योजना की 13वी किस्त में मिलेंगे इतने पैसे

अगर आप लाडली बहना योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करती हैं, तो आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लाडली बहना योजना की अगली किस्त से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए।

आज इस आर्टिकल में आपको लाडली बहना योजना की अगली किस्त से जुड़ी बहुत बड़ी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिला के खाते में अगली किस्त का भुगतान किस दिन किया जाएगा? 13वीं किस्त के रूप में महिलाओं को कितना पैसा प्राप्त होगा? सारी जानकारी आगे आपको आर्टिकल में बताने वाले हैं।

लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 4 मई 2024 को 12वीं किस्त का भुगतान किया गया था। 12वीं किस्त में सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई थी। अगर आप योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, तो आपके खाते में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं किस्त के रूप में 1250 रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

अब इस योजना के तहत ट्रांसफर की जाने वाली अगली किस्त का इंतजार राज्य की सभी लाभार्थी महिला कर रही हैं। आपको जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जून के महीने में फिर से लाडली बहना योजना की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।

इस दिन आएगी 13वी किस्त –

जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का भुगतान 4 मई को किया गया था और अब इस योजना की 13वीं किस्त राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में फिर से वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जून के महीने में किया जाएगा। अगर हम बात करें तारीख की तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 जून से लेकर 10 जून के बीच किसी भी तारीख को आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जा सकता है।

13वी किस्त में मिलेंगे इतने पैसे –

वैसे तो लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ₹3000 महीना ट्रांसफर करना है, परंतु योजना में फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार 1250 रुपए आर्थिक सहायता राशि का भुगतान कर रही है। शुरुआत में इस योजना में लाभार्थी महिलाओं को केवल ₹1000 प्रदान किया जा रहे थे, फिर बाद में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ₹250 को बढ़ाया गया और फिर योजना में 1250 रुपए की भुगतान को शुरू किया गया। फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की आर्थिक सहायता राशि में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी करने का ऐलान नहीं किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार प्रदेश सरकार योजना में महिलाओं को हर महीने ₹3000 तक प्रदान कर सकती है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त में महिलाओं को फिर से 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा अगली किस्त का पैसा –

- Install Android App -

लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा जरूरी पात्रताओं का निर्धारण किया गया है। राज्य की जो महिलाएं सरकार द्वारा निर्धारित जरूरी पात्रता का पालन करेगी, उन सभी महिलाओं को योजना की अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा। अगर आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किसी भी पात्रता का पालन नहीं करती हैं और अब तक आपने योजना के तहत 12 किस्तों का भुगतान प्राप्त कर लिया है, तो अब आपको योजना की 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से पात्र सूची में नाम चेक किया जा सकता है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, केवल उन महिलाओं के बैंक खाते में प्रदेश सरकार द्वारा 13वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा।

बेरोजगारी भत्ता योजना 2024: अब बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे ₹2,500, देखे पूरी

Pan Card Online Apply: फ्री 05 मिनट में पैन कार्ड कैसे बनाएं, पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे, देखे पूरी जानकारी

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –