jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: सिंचाई के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही : कलेक्टर आदित्य सिंह

हरदा : ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई नहरों के माध्यम से इन दिनों की जा रही है। इस कार्य में विद्युत वितरण कम्पनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने गत दिनों में सराहनीय कार्य किया है, जिसके कारण अंतिम छोर के किसानों के खेतों तक दो बार पानी पहुँचाया जा चुका है। इन दिनों तीसरी सिंचाई का कार्य जारी है। इस कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों की लिखित में शिकायत करें, उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह बात कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कही। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि सिंचाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। उन्होने कहा कि सिंचाई कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से उनके कार्य के दौरान पूरा संरक्षण दिया जाएगा। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री डी.के. सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी श्री अनूप सक्सेना सहित जल संसाधन विभाग व विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

- Install Android App -

यह भी पढ़े –