jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

Harda news: खुलेआम तलवार लेकर धमकाने वाले बदमाश को छिपाबड़ पुलिस ने पकड़ा, एसपी बोले गुंडागर्दी करने वालो को बक्शा नहीं जायेगा।

हरदा: बीती रात जिले के छिपाबड़ थाना अंतर्गत ग्राम मांदला में एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल विडियो में एक युवक तलवार लहराते खुलेआम बीच सड़क पर धमकाते नजर आ रहा है। वह वायरल विडियो ग्राम मांदला का था। वायरल विडियो में गांव का ही एक युवक तलवार लेकर गांव के ही एक परिवार से झगड़ा गाली गलौच करते दिखाई दिया। मकड़ाई एक्सप्रेस द्वारा देर रात को ही उक्त युवक की गुंडागर्दी व वायरल विडियो को लेकर   प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर को त्वरित संज्ञान में लेते हुए हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने छिपाबड़ थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए की दहशत गुंडागर्दी करने वाला कोई भी हो । ऐसे असामजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएं। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने कहा की अपराधिक गतिवधि में लिप्त गुंडे बदमाशो को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा।

इधर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद छिपाबड़ टी आई निकिता बिलसन ने पुलिस टीम को भेजकर गुंडागर्दी करने वाले भगवान राठौर को धारधार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सास ली।

इनका कहना है।

- Install Android App -

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

निकिता बिलसन 

टी आई थाना छिपाबड़ हरदा

Timarni Mandi Bhav: टिमरनी मंडी भाव 27/05/2024