jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

हंडिया : वट सावित्री व्रत और शनि अमावस्या पर मां नर्मदा के तटों पर उमड़े श्रद्धालुओं

हंडिया‌।भीषण गर्मी के बावजूद वट सावित्री अमावस्या और शनि जयंती पर गुरुवार को मां नर्मदा में स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े।जहां आस्थावानो ने मां नर्मदा में डुबकी लगाई।सुबह सूरज निकलने से पहले ही तटों पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे।स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान रिद्धनाथ महादेव का

पूजन अर्चन कर और दान किया।

- Install Android App -

वहीं अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत धारण कर वट वृक्ष की पूजा की।इसी तरह सूर्य पुत्र भगवान शनि के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने कष्टों के निवारण और शनि देव की कृपा हेतु भगवान शनि का तेल,तिल,उड़द,गुड़ आदि से श्रद्धाभाव के साथ अभिषेक किया और काला वस्त्र व लोहा अर्पित कर पूजा आरती की।
नर्मदा स्नान के दौरान कुछ लोगों ने मां नर्मदा के नाभिकुंड पर जाकर पूजन किया और देवताओं के साथ ही अपने पितरों का पुण्य स्मरण किया।

इधर महिलाओं ने सौभाग्य के लिए वट वृक्ष पर जाकर पूजा अर्चना की और सोलह श्रृंगार कर हाथों में पीला धागा रखकर वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए अखंड सौभाग्य की कामना की।पूजा के दौरान महिलाओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण भी किया और एक दूसरे को सुहाग सामग्री भेंट की।