jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Gramin Nyay Aawas Yojana: छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्याय आवास योजना के तहत राज्य की महिलाओं को मिलेंगे 1.20 लाख रुपये, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

ग्रामीण न्याय आवास योजना 2024: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत वे परिवार, जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है या जो कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं, 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

ग्रामीण न्याय आवास योजना योजना 2024 का उद्देश्य –

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को पक्का मकान प्रदान करना है, जो किसी कारण से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को बेहतर जीवन यापन के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

ग्रामीण न्याय आवास योजना 2024 पात्रता –

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है।

1. योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी नागरिकों को दिया जाएगा।
2. लाभार्थी परिवार बीपीएल राशन कार्ड धारी एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।
3. आवेदक परिवार द्वारा पहले किसी अन्य आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
4. आवेदक के पास डीबीटी सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
5. आयकर दाता परिवार योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
6. परिवार के किसी सदस्य के पास शासकीय नौकरी नहीं होना चाहिए।
7. आवेदक के पास पक्का मकान निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध होना चाहिए।
8. योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को दिया जाएगा।

ग्रामीण न्याय आवास योजना आवश्यक दस्तावेज –

- Install Android App -

आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधी दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बीपीएल राशन कार्ड

ग्रामीण न्याय आवास योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया –

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रामीण न्याय आवास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी परिवार के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं सबसे पहले हम इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं किस प्रकार आप ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं चलिए जानते हैं।

1. अपने ग्राम पंचायत कार्यालय जाएं।
2. वहां से ग्रामीण न्याय आवास योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करें।
3. आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें।
4. योजना से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।
5. आवेदन फार्म को ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करें।

ग्रामीण न्याय आवास योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया –

फिलहाल राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है जैसे ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना के लिए आवेदन फार्म को जमा कर सकेंगे यदि आप वर्तमान में इस योजना में आवेदन जमा करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं ऑनलाइन प्रक्रिया की जैसे ही शुरुआत की जाएगी आपको आर्टिकल के माध्यम से जानकारी प्रदान कर देंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए, छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए गए निर्देशों का पालन करें।

ग्रामीण न्याय आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब और कमजोर परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इस योजना का लाभ प्राप्त करें।