jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन इंदौर में जलसंकट बढ़ा, गर्मी के चलते निर्माण कार्य और सर्विस स्टेशनों में बोरिंग और नर्मदा जल का उपय... रूस ने कर दिया भीषण हमला- एक साथ टूट पड़े 659 ड्रोन और 44 मिसाइलें, 18 की मौत

MP News : पुलिस ने गांजा तस्करी करते 03 युवकों पकड़ा, इनके पास 9 किलो गांजा मूल्य 1,80,000 रुपये का जब्त किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : शहर में पुलिस विधान सभा चुनाव के बाद से ही काफी सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गश्त भी बढ़ा दी गई है। इस दौरान संदिग्ध लोगो पर विशेष निगाहे रखी जा रही हैं। रेल्वे स्टेशन और बस स्टेंड क्षेत्र में भी ध्यान दिया जाता है, कि आने जाने वाले लोगो में कोई अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति अनहोनी न कर दे। पुलिस ने गढ़ा थाना क्षेत्र में गांजा खेप ले जाते हुए 03 युवाओं को गिरफतार किया। इनके पास से तलाशी में 09 किलो गांजा मिला है जिसका बाजार मूल्य करीब एक लाख 80 हजार रुपये बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई।

पिट्ठू बैग के अंदर गांजा रखा मिला –

- Install Android App -

जानकारी देते हुए गढ़ा थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को गढ़ा क्षेत्र में जांच के दौरान 3 युवक पर संदेह हुआ धनवंतरी नगर की ओर से आ रहे तीन युवकों को मेडिकल कालेज के मर्चुरी द्वार के पास रोका गया। पूछताछ करते ही चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर तीनों के पिट्ठू बैग खोलकर जांचे गए तो उसके अंदर गांजा रखा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

युवाओं  से पूछताछ गांजा कहां से मिला –

गांजा तस्करी के आरोपित घमापुर निवासी कैलाश चौधरी- 33 वर्ष, अधारताल कंचनपुर निवासी जय यादव 26 वर्ष और कंचनपुर निवासी अनिल पटैल 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि इन्हे गांजा कहां से मिला हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक हिमलेश, आरक्षक शेलेंद्र, बालमुकुन्द एवं क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक मुकुल गौतम की भूमिका रही।