jhankar
ब्रेकिंग
अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला

हंडिया : नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया

हंडिया : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024 25 की तैयारी हेतु संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंडिया में आज बैठक का आयोजन रखा गया।जिसमें संकुल केंद्र हंडिया अंतर्गत समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में नवीन सत्र हेतु बच्चों का ठहराव,साफ सफाई,पाठ्यपुस्तक वितरण नामांकन तथा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए भवन छत मरम्मत कार्य सहित बच्चों की गुणवत्ता संबंधी तैयारीयों हेतु मुख्य बातें शिक्षकों को बैठक में जन शिक्षक एवं संकुल प्राचार्य द्वारा बताई गई।इसी के साथ बीआरसी नारायण नायरे द्वारा बच्चों की गुणवत्ता के साथ शिक्षक उपस्थिति पर जोर दिया गया।और कक्षा में भय मुक्त वातावरण बनाने हेतु समस्त बिंदुओं पर जिला परियोजना समन्वयक शिशुपाल जाटव द्वारा सभी को समझाइश दी गई।जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत सिंह पटेल द्वारा बच्चों की गुणवत्ता के साथ-साथ शिक्षक उपस्थिति एवं बच्चों को कक्षा के अनुरूप ज्ञान होना ही शिक्षा का सही उद्देश्य है इस बात पर प्रकाश डाला गया।इसके बाद पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय में पौधारोपण किया गया।उक्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवप्रसाद माल्या द्वारा किया गया एवं आभार संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर द्वारा किया गया बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत सिंह पटेल, जिला परियोजना समन्वयक शिशुपाल जाटव,बीआरसी नारायण नायरे,संकुल प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर जन शिक्षक अनूप शर्मा,इदरीश कुरैशी के साथ समस्त शिक्षकों की उपस्थित रहे।