jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

बुरहानपुर : एक कदम धर्म, कर्म की ओर, सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने 25 हजार मूल्य की टाइल्स गणपती मंदिर में दान की

मंदिर की छत से 5 वर्ष से श्रद्धालुओं के शरीर पर गिर रहा था पानी, समस्या का किया समाधान…

बुरहानपुर : मंडी बाजार के लोहार चाल में स्तिथ बड़ा गणपति मंदिर की छत लगभग 5 वर्ष से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, छत में दरारें पड़ने से बारिश के मौसम में पानी मंदिर के भीतर श्रद्धालुओं के शरीर पर गिरता था। इस समस्या को देखते हुए सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी उमेश जंगाले ने 25 हजार मूल्य की टाइल्स छत पर लगाने के लिए दान में दी है। बता दें कि मंदिर की छत पर टाइल्स लगने के बाद मंदिर की छत से भीतर गिर रहें पानी की समस्या का समाधान हो गया है। उमेश जंगाले ने बताया कि बारिस के मौसम में मंदिर की छत से मंदिर के भीतर पानी टपकता था इस समस्या को देखते हुए उनके द्वारा गणपति मंदिर में 25 हजार रूपए मूल्य की टाइल्स, रेत, सीमेंट मंदिर में दान किया है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं को भाग्यशाली समझता हूं कि ईश्वर ने यह कार्य करने का अवसर मुझे प्रदान किया। वहीं मंदिर पुजारी पवन तिवारी ने बताया कि मंदिर की छत पर नवीन टाइल्स लगने से पानी टपकने, (रिसाव) की समस्या से भक्तों को छुटकारा मिला है। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालु आते थे, तो उनके ऊपर छत से पानी टपकता था जिससे कई श्रद्धालु परेशान थे। उनके कपड़े भी भीग जाते थे। मंदिर की छत पर टाइल्स लगने से जो समस्या उत्पन्न हो रही थी, वह अब नहीं होगी। पवन तिवारी ने अन्य भक्तो से भी मंदिर में अपनी स्वेच्छा से दान करने का आग्रह किया है। वार्ड के राजेश शंखपाल ने बताया कि काफी समय से मंदिर में पानी टपकने की समस्या बनी थीं, लेकीन अब छत पर टाइल्स लगने से इस समस्या का समाधान हो गया है। जिस हेतु हम वार्डवासी दानदाता उमेश जंगाले जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस अवसर पर वार्ड के अरविंद गुप्ता, मनोज शंकपाल, रविंद्र शंकपाल, जितेंद्र शंकपाल, भारत तारे, लखन तारे, गजेंद्र नवग्रहे, वीरेंद्र शंकपाल, शंकर जाधव, कपिल राठौर, सचिन तारे, शैलेश शंकपाल, मयंक शंकपाल गणेश शंकपाल अविनाश शंकपाल, विलास जाधव सहित अन्य लोगों ने उक्त कार्य की प्रसंशा की!

- Install Android App -

Harda News: जिला जनसुनवाई पहुंचा पीड़ित युवक जिलाधीश से लगाई गुहार, बोला परिवार के लोगो को बंदूक से मारने की दबंग दे रहे धमकी!