jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Ratlam News :मप्र के जावरा में धार्मिक स्थल पर गोवंश का अंग मिलने के बाद भारी हंगामा, नाराज लोगो ने हाईवे पर ट्रक में लगाई आग

आक्रोशित लोगों ने महू- नीमच हाइवे पर किया चक्काजाम,

बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम। जिले के जावरा के मंदिर परिसर में असमाजिक तत्व द्वारा गौवंश का अंग फेंकने बाद हंगामा हो गया।   जावरा में जगन्नाथ मंदिर के पुजारी गौरवपुरी गोस्वामी रोजना की तरह शुक्रवार तड़के 3 बजे मंदिर पहुंचे और गेट खोला तो गणेश मूर्ति के पास गोवंश का सिर कटा पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मंदिर परिसर में गौवंश का अंग मिलने की खबर सुबह सुबह आग की तरह शहर मे फैल गई। शहर में हिंदू संगठन के सदस्य एकत्रित हुए और घटना के विरोध में हंगामा शुरु कर आनन फानन में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर ली। फिलहाल, मंदिर से सिर हटवा कर साफ-सफाई करा दी गई है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस अभी मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी दे पाने में असमर्थ है। विधायक राजेंद्र पांडेय भी मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

- Install Android App -

गोवंश से भरा ट्रक आग लगाई 

आरोपियों की गिरफतारी की मांग को लेकर आक्रोशित संगठन के लोग फोरलेन महू नीमच हाइवे पर पहुंचे और जहां कार्यवाही को लेकर जोरदार नारेबाजी के साथ चक्काजाम लगाना शुरु कर दिया। हाइवे पर पर गोवंश से भरा ट्रक पकड़े जाने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उसमें आग लगा दी।

एसपी राकेश खाखा ने बताया, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शहर काजी हाफिज भुरू ने शांति बनाए रखने  की अपील की है। कहा, इस घिनौने कृत्य की हर कोई निंदा करता है। दोषी को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े।  सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें न करने की अपील की

आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर

दो संदिग्ध जाकिर और शाकिर को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के बाद उनके घर ढहा दिए गए। पुलिस-प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालात को देखते भारी पुलिस बल तैनात किया है।