jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

Harda News : पीएम किसान सम्मान निधि की 17 वीं किश्त आज किसानों के खाते में जमा होगी, 18 जून को ‘‘पीएम किसान उत्सव दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा

हरदा : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किश्त की राशि किसानों के खाते में मंगलवार को ऑनलाइन जमा की जाएगी। योजना की 17वीं किश्त वितरण दिवस को ‘‘पीएम किसान उत्सव दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा। योजना के तहत किसान हितग्राहियों को वर्ष में कुल राशि 6000 रूपये तीन समान किस्तो में प्रदान की जाती है। किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त वितरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 जून को वाराणसी, उत्तरप्रदेश से किया जाएगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिये है कि योजना की 17 वीं किस्त वितरण कार्यक्रम को ‘‘पीएम किसान उत्सव दिवस’’ के रूप में मनाया जाये। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विधिवत आमंत्रित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए हैँ कि कि जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोजेक्टर अथवा बड़ी स्कीन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि योजना अन्तर्गत संबंधित किसान हितग्राहियों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें एवं हितग्राहियों को किस्त प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी, आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस करने संबंधी जानकारी प्रदान करें। अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन ‘‘माय गव’’ प्लेटफार्म के माध्यम से कराया जाकर कार्यक्रम से लाईव जुडने के लिए कहा जाये। कार्यक्रम से जुडने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in/ का उपयोग किया जाए।

- Install Android App -

Ladli Behna Yojana 14th Installment: लाडली बहना योजना इस दिन आएगा अगली किस्त का पैसा, इस बार मिलेंगे इतने पैसे