Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट निकाल कर आ रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थी किसान अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब इन किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर आई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त का भुगतान बहुत ही जल्द लाभार्थी किसने की बैंक खाते में किया जाएगा। इस दौरान किसानों के खाते में सरकार द्वारा ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि की किस्त ट्रांसफर की जाएगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू किया गया। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार लाभार्थी किसानों को हर चार माह के अंतराल में ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करती है। योजना के तहत अब तक किसानों को 8 से अधिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और अब इस योजना की अगली किस्त किसानों को बहुत ही जल्द ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त प्राप्त करने से पहले किसानों को अपने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना खाते की स्थिति को चेक करना चाहिए। योजना के तहत अगली किस्त प्राप्त करने के लिए किसान सरकार द्वारा निर्धारित सभी पात्रता को पालन करते हैं तो उन्हें योजना में पात्र माना जाएगा। आगे इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त से जुड़ी बड़ी अपडेट प्रदान करने वाले हैं।
Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana 2024 –
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं लघु किसानों को सालाना ₹6000 की मदद देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू किया गया। इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर शुरू किया गया है। योजना के तहत किसानों को हर चार माह के अंतराल में ₹2000 की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है यह पैसा किसानों के बैंक खाते में राज्य सरकार द्वारा डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।
अब तक इस योजना के तहत किसानों को 8 से अधिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और अब योजना की अगली किस्त बहुत ही जल्द राज्य सरकार किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।
इस दिन आएगा अगली किस्त का पैसा –
आ रही खबरों के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई के पहले सप्ताह में सभी लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त का भुगतान किया जा सकता है। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ₹2000 की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ केवल पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान ही प्राप्त कर सकते हैं। जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है वह सभी किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र माने जाएंगे। इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी किसान प्राप्त कर सकते हैं ऐसे किसान जिनके पास 2.5 हेक्टेयर से कम भूमि है वह इस योजना में अपना आवेदन फार्म जमा कर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली ₹6000 की आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)