jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Mp News: सुखी नदी में अचानक आई बाढ़, नदी में सर्वे कार्य कर रहे तीन लोग बह गए!

डिंडोरी : जिले के शहपुरा बिछिया में सिलगी नदी में आई अचानक बाढ़ में तीन लोग बह गए थे जिनमे दो ने तैरकर तो किसी भी तरह से अपनी जान बचा ली, लेकिन एक 22 वर्षीय युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है।

सर्वे का कार्य कर रहे थे कर्मचारी –

ग्राम बसनिहा में प्रस्तावित बांध निर्माण का सर्वे कार्य दर्जनो कर्मचारी कर रहे थे। इसी दौरान रविवार की दोपहर साढे़ तीन बजे अचानक नदी में आई बाढ़ से नदी के बीच में सर्वे कर रहे तीन युवक बह गए। बिछिया चौकी पुलिस ने बताया कि बाढ़ के पानी से किसी तरह दो लोग तो तैरकर मुश्किल से किनारे आ गए, जबकि अंकित सैनी का कोई सुराग अब तक नहीं लग सका है। कुटरई सरपंच द्वारा इस मामले की तत्काल पुलिस के सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी है। 22 वर्षीय अंकित राजस्थान के झुनझुन का रहने वाला है।

- Install Android App -

शनिवार से जिले भर में जारी वर्षा का दौर रविवार को भी दिन भर जारी रहा। इसी के चलते नर्मदा सहित अन्य नदियों का भी जलस्तर बढ़ा है। जानकारी के अनुसार बसनिहा में बांध निर्माण प्रस्तावित है। इसी के चलते सहायक नदियों का सर्वे करने में कर्मचारी जुटे हुए थे।

Harda News: 1 जुलाई 2024 से देश में लागू होंगे तीन नये कानून! देखे चार्ट संपूर्ण धाराएं एक नजर में। खबर महत्वपूर्ण है। जरूर पढ़े ।