jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Harda News: स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के कार्यो की समीक्षा की कलेक्टर श्री सिंह ने

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के कार्यो की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह एवं सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन हितग्राहियों के दस्तावेजों के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, संबंधित अधिकारी से सम्पर्क कर उनके दस्तावेज तैयार कराएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी व कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देशित किया दस्तक अभियान के तहत प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत करें। उन्होने निर्देशित किया कि गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग को भी शामिल कर शिविर लगायें। उन्होने निर्देशित किया कि सर्वे के दौरान पाये गये कुपोषित बच्चों को विभागों के सहयोग से पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कराएं। जिले में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु की जांच कर कारणों का पता लगायें। उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जायें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी छात्रावासों के बच्चों के हेल्थ चेकअप नियमित रूप से करें। बैठक में उन्होने मौसम को ध्यान में रखते हुए मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम व विश्व जनसंख्या दिवस के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की भी समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने रोगी कल्याण समिति के आय व्यय की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने आयुष विभाग की 1 जनवरी से 31 मई की अवधि में अप्रेल माह में कोई गतिविधि न होने व समन्वयक विभागों से समन्वय स्थापित न करने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने आयुष गतिविधियों के आयोजन के लिये सभी समन्वयक विभागों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।