jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Harda News: हंडिया अस्पताल के अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह मंगलवार सुबह अचानक हंडिया पहुँचे और वहां के शासकीय अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सक व कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, जिस पर उन्होने अनुपस्थित सभी डॉक्टर्स व कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका वेतन काटने व सभी अनुपस्थित डॉक्टर्स व कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होने अस्पताल के चौकीदार विजय को हटाकर नया कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे स्वयं हंडिया सहित अन्य शासकीय अस्पतालों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और अस्पतालों की व्यवस्थाएं में सुधार करें। कलेक्टर श्री सिंह ने बीएमओ हंडिया का भी एक दिवस का वेतन काटने तथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने बीएमओ को निर्देश दिये कि वे भी ओपीडी के समय अस्पताल में उपस्थित रहें।

- Install Android App -

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया