jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल

Mp Big News: आकाशीय बिजली गिरने से 03 बालको की मौत, Cm मोहन यादव ने जताया गहरा दुख

भोपाल : धार (Dhar) जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

दरअसल पूरी घटना मंगलवार की है , तीनों बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने गए थे. इसी दौरान बच्चे मैदान में खेलने लगे, तभी अचानक तेज बारिश आ गई. बच्चे पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी पेड़ पर आकशीय बिजली गिर गई.यह घटना धार शहर के अर्जुन कॉलोनी में उस समय हुई जब कुछ लड़के एक पेड़ के नीचे खेल रहे थे।

धार की एसडीएम रोशनी पाटीदार ने बताया कि हादसे में गणेश (11), गलिया (12) और पंकज (15) की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की बात भी कही।

- Install Android App -

CM मोहन यादव ने व्यक्त की शोक संवेदना –

घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Gold Rate 17 July 2024 Mp: सोने के भाव हुए कम, देखे आज के भाव