jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

Harda News: Polytechnic College के छात्रों ने की गौतम प्लास्टिक इंडस्ट्री की विजिट

हरदा : भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय हरदा, संस्था के छात्रों को गुरूवार को इंडस्ट्रियल एरिया जिला हरदा में स्थित गौतम प्लास्टिक इंडस्ट्री की एक्सपोजर विजिट कराई गई। विजिट में संस्था की ओर से बीआईएस क्लब मेंटर श्री सचिन त्रिपाठी व संस्था के फैकल्टी श्री राजकुमार यादव छात्रों के साथ उपस्थित रहे। गौतम प्लास्टिक इंडस्ट्रीज की ओर से श्री अभिषेक छलोत्रे ने पाइप्स के निर्माण प्रक्रिया के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी इंडस्ट्री द्वारा अनेक राज्य में कृषि कार्य के उपयोग के लिये पॉलीमर पाइप्स की सप्लाई की जा रही है। हमारे द्वारा पाइप्स मैन्युफैक्चरिंग में किए गए सभी इंडियन स्टैंडर्ड को फॉलो किया जा रहा है।

 

- Install Android App -

Harda News: मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर लगाया 21500 रूपये जुर्माना