jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

Omkareshwar Mahadev: शिवलिंग पर लिपटे नाग को देखने उमडे श्रद्धालु

अभी श्रावण माह शुरु होंने वाला है उस से पूर्व बाबा भोलेनाथ के मन्दिर मे चमत्कारिक घटनाए होने लगी है। ऐसी एक घटना शहर के एक मन्दिर मे दिखी जहां शिवलिंग पर नाग लिपटा नज़र आया। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में भक्तों को ऐसा चमत्कार दिखने को मिला शहर के 84 ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भीड़ लग गई। शिवलिंग पर एक सांप करीब आधे घंटे तक लिपटा रहा, जिसे देखने के लिए भीड़ लग गई। मामला रविवार का है। इसका वीडियो अभी बहुत वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

उज्जैन के ढाबा रोड पर श्रीनाथजी की हवेली के समीप 84 महादेव मंदिरों में से एक ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में रविवार की दोपहर अद्भुत नजारा था। दोपहर 2.30 बजे भगवान का श्रृंगार होने के कुछ देर बाद जब भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे, तो शिवलिंग पर सांप दिखा। शिवलिंग पर कोबरा सांप भगवान की माला के रूप में लिपटा नजर आया।

इसे नियमित दर्शनार्थी ने देखा और वीडियो भी बनाया। भक्त सांप को शिवलिंग पर लिपटा देख चमत्कार मान रहे हैं। भक्त राजेश राठौर ने बताया कि दोपहर को जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि सांप भगवान शिव पर लिपटे हुए। रहवासियों ने बताया कि कुछ देर बैठने के बाद सांप जब इधर-उधर जाने लगा तो सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर उसे पकडक़र जंगल मे छोड़ दिया गया।