jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Mp Big News: डाक्टरो ने मरीज के पेट से निकाली डेढ़ किलो साबूत लौकी, पेट दर्द की शिकायत पर डाक्टरो ने किया एक्सरे तब दिखी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर : जिले के खजुराहो में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के पेट से ऑपरेशन कर डेढ़ फीट लंबी लौकी निकाली है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति को पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने जब उसकी एक्सरे जांच की, तो हैरान रह गए। एक्सरे में पीड़ित के पेट में एक लंबी चीज दिखाई दे रही थी। इसके बाद व्यक्ति का ऑपरेशन किया गया, तो उसके पेट से लौकी निकली। जिसकी लंबाई लगभग एक से डेढ़ फीट थी। इस लौकी में डंठल भी लगा हुआ था।

लौकी के कारण आंत फट गई –

ऑपरेशन में शामिल सर्जन डॉक्टर नंदकिशोर ने बताया कि इस लौकी के कारण मरीज की आंत भी फट गई थी, जिसे बचाने के लिए उन्होंने सर्जरी की थी। मरीज की स्थिति अब ठीक है।वर्तमान में मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

- Install Android App -

पेट मे लौकी पहुची कैसे –

मामले के बारे में जानकारी तब लगी जब पीड़ित ने परिवार वालों को पेट में दर्द की जानकारी दी। दर्द होने पर उसे घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, तब पेट में लौकी होने का पता चला। लौकी मरीज के पेट में कैसे पहुंची अभी यह साफ नहीं है, क्या यह मरीज ने स्वयं डाली थी या किसी और ने जबरन उसके साथ ऐसा किया था।

Harda News: राजस्व महा अभियान-2 के तहत लंबित राजस्व प्रकरणों का हो रहा है त्वरित निराकरण