jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

Nepal Big News: नेपाल मे विमान हुआ दुर्घटना ग्रस्त, हादसे मे18 लोगो के मारे जाने की खबर

मकड़ाई एक्सप्रेस 25 विदेश : नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान हादसा हो गया। मिडिया सूत्रो के अनुसार बुधवार की सुबह 11 बजे सूर्या एयरलाइंस के विमान में 19 लोग सवार थे। जो क्रेश हो गया।अब तक 18 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय यह विमान हादसे का शिकार हो गया और इसमें भयंकर आग लग गई। फिलहाल, राहत-बचाव के कार्य के लिए पुलिस और सेना की  टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. इस प्लेन क्रैश में कई के मारे जाने की आशंका है, यह प्लेन काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रही थी, तभी विमान क्रैश हो गया, क्रैश होने के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। इसकी लपटें देखकर लोग दौड़ पड़े।

एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरते समय क्रैश कर गया। पोखरा जा रहे इस विमान में एयरक्रू समेत 19 लोग सवार थे। इनमें से 18 की मौत हो गई है।

- Install Android App -

लोगो ने दुर्घटना होते देखा –

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया और पंख सीधा जमीन से टकरा गया जिससे विमान में तुरंत आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा।